गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण कर नमन किया
पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- पीलीभीत। जिले भर के सरकारी-अर्ध सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कालेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह से मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम आलोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। दो विभूतियों ने देश स्वतंत्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें उनके जीवन से आज भी प्रेरणा मिलती है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा चरखा से सूत कातने का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में चरखा से सूत कात कर आमजन को स्वावलंबन का संदेश दिया। डीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.