गांधी और शास्त्री के विचारों को अपने जीवन में उतारें छात्र
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के गांधी भवन सभागार में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दुनिया बापू के नाम से जानती है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इससे पहले दोनों महान विभूतियों के चित्रों का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.