गांधी और शास्त्री के आदर्शों को लोकसेवा की कसौटी बनाएं : रणवीर प्रसाद
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को शक्ति भवन में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। लोकसेवकों और लोक संस्थाओं को उनके आदर्शों को अपने कार्यों की कसौटी बनाना चाहिए। महात्मा गांधी के विचार और उनका जीवन हमेशा मानवता के लिए प्रेरणास्रोत रहा। लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, निष्ठा और ईमानदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन को आदर्शों के इतने ऊंचे स्तर तक पहुंचाया कि हम उनके आसपास भी नहीं ठहरते। यह भी पढ़ें- गांधी के विचार व जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.