गांधी और शास्त्री की जयंती पर बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
सहरसा, अक्टूबर 3 -- कहरा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य नीलम कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान विद्यालय के सभी सदनों में साफ-सफाई भी की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार चौधरी ने किया। मौके पर अजय कुमार, प्रतिभा कुमारी, अरविंद यादव, मिनहाज आलम, मिथुन कुमार, एसके साह, नंदकिशोर गुप्ता, रुपाली, संजय कुमार, तनमय विश्वास, पिंटू सामंत, उत्तम कुमार, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.