गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अन्नदा महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम
हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अन्नदा महाविद्यालय में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के विचारों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।महाविद्यालय के सचिव डॉ. सजल मुखर्जी ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की व्यवस्था एनएसएस स्वयंसेवकों ने की। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.