रामपुर, नवम्बर 29 -- कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल में स्थित गांधी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र आसिफ़ खान ने अंडर-19 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सफलता के साथ विद्यालय वापस लौटे। अब आसिफ का राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयन किया गया है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य विधि राम सहित स्कूल के समस्त शिक्षकों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता गाडरवारा 12, मध्यप्रदेश में 13 नवम्बर से 17 नवम्बर तक संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.