अंबेडकर नगर, जनवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के गांधी आश्रम कॉलोनी में एक महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े धारदार हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव खून से लथपथ किचन में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने गांधी आश्रम पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शक के आधार पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी उमाशंकर सिंह उर्फ सोनू अपनी पत्नी सोनी सिंह (30) के साथ गांधी आश्रम कॉलोनी में रहते थे। उमाशंकर के पिता वृषभान सिंह और कॉलोनी के निवासियों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि घर में सोनी की हत्या हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। सोनी का शव किचन में खून से लथपथ पाया गया। पास में ही हंसुआ भी बरामद हुआ, जिससे गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.