गांधीवादी विचारों के प्रतीक पंडित विश्वम्भर दुबे की पुण्यतिथि मनी
लातेहार, जून 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय थाना टोली स्थित लक्ष्मी निवास परिसर में शुक्रवार को पंडित विश्वम्भर दुबे की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पंडित गोविंदबल्लभ मिश्र व रामयश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रामयश पाठक ने कहा कि पंडित विश्वम्भर दुबे ईमानदार, नेक विचारों वाले एवं गांधीवादी सोच के व्यक्ति थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, गरीबों के प्रति समर्पण और समाजसेवा आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर हरिनंदन दुबे, राजेश चंद्र पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, महेंद्र प्रसाद साहू, प्रदीप उपाध्याय, सुधीर प्रसाद, दामोदर उपाध्याय, अजय वैद्य, मनोज दुबे, प्रवीण दुबे, गौतम दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, सहित अन्य लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.