गांधीवादी मूल्य पुलिस कर्मियों के दैनिक कर्तव्य से जुड़े हैं : प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों को गांधीवादी मूल्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के दैनिक कर्तव्य से यह मूल्य जुड़े हुए हैं। संयम, सत्य, न्याय व नि:स्वार्थ सेवा जैसे गांधीवादी मूल्य पुलिस कर्मियों के दैनिक कर्तव्यों से गहराई से जुड़े हुए हैं।राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाराबंकी के रेडियो निरीक्षक विजय शंकर अग्निहोत्री व उनकी टीम ने रामधुन व रघुपति राघव राजा राम का गायन प्रस्तुत किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अतिथि प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह को शाल भेंटकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर 14 पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.