वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीनगर-रोहितनगर में पार्क समेत सार्वजनिक उपयोग के लिए तय जमीन से शुक्रवार को कब्जा हटा दिया गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की। यहां भू-माफियाओं ने कम्युनिटी सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा किया था। कार्रवाई में स्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। पूर्व पार्षद वरुण सिंह और अशोक पटेल ने बताया कि 13 दिन चले आंदोलन के बाद प्रशासन ने बंजर भूमि की पैमाइश कराई थी। यह आंदोलन की सफलता है कि कब्जा को हटाया गया। अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल और पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल ने कहा कि बंजर भूमि को तो प्रशासन ने कब्जे से मुक्त कराया है लेकिन अब भी जिन जमीनों पर कब्जा है, उन्हें मुक्त कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार सुलेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.