वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीनगर कॉलोनी में पार्क की जमीन की बिक्री के मामले में नगर निगम ने श्रीराम सरकारी आवास समिति के पदाधिकारियों को नोटिस दिया है। अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने समिति के सचिव रंगनाथ पांडेय को भेजे नोटिस में कॉलोनी की वीडीए से स्वीकृति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में स्पष्ट रूप है कि समिति की ओर से रंगनाथ ने पार्क के नाम पर बंजर भूमि को प्लॉट बनाकर अलग-अलग पांच लोगों को बेचा। सचिव से पूछा गया है कि श्रीराम सरकारी आवास समिति द्वारा जिस कॉलोनी का विकास किया गया है। इसमें किस राजस्व गांव की कौन-कौन आराजी एवं रकबा शामिल किया गया है। इसका साक्ष्य तीन दिनों में प्रस्तुत करें। इसके अलावा समिति द्वारा कॉलोनी में कितने पार्क ले-आउट में दर्शाये गये हैं तथा मौके पर कितने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.