बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शहर के गांधीनगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचन्द, थाना कोतवाली के सभी चौकी प्रभारी व चीता मोबाइल के साथ पुलिस टीम जीआईसी से गांधीनगर के हनुमान मन्दिर तक पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान सड़क से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण करने वाले 30 दुकानों का धारा 34 में चालान किया गया। इसके साथ 100 वाहनों की जांच की और 50 का चालान कर 91 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दिया कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि सड़क पर दुकानों के लगने से गांधीनगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.