गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अकदोनीखुर्द पंचायत अंतर्गत गांधीनगर में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में जलमीनार से पानी भरने को लेकर हर दिन लोगों के बीच कहासुनी की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलमीनार के पास स्थित कुछ घरों के लोग दूसरों को पानी नहीं भरने देते। वहीं जलमीनार के पास रहने वाले परिवारों ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि किसी को पानी लेने से मना नहीं किया जाता है।

समस्या का विस्तार बोरिंग में पानी की उपलब्धता कम होने के कारण आपूर्ति सीमित है, जिससे सभी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और परेशानी होती है। इधर कुछ महिलाओं का कहना है कि सुबह-शाम पानी लेने के लिए जाने पर उन्हें खाली बर्तन लेकर लौटना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है और अ...