गुमला, अप्रैल 16 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में दबंगों द्वारा एक सुकर पालन फार्म को कब्जे की नीयत से जेसीबी से जमींदोज करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है,जबकि पुलिस 36 घंटे बाद बुधवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।पीड़ित किसान नरेश नायक और उनकी पत्नी शीला कुमारी ने बताया कि वे अपनी पुस्तैनी जमीन पर पिछले पांच वर्षों से सुकर पालन का कार्य कर रहे थे। उन्होंने जमीन की घेराबंदी कर दो कमरों का निर्माण भी कराया था। आरोप है कि 10-12 की संख्या में आए दबंग मुख्य गेट तोड़कर फार्म में घुस गए। दोनों को बांधकर एक तरफ कर दिया और जेसीबी मशीन से पूरे फार्म को ध्वस्त कर दिया।पीड़ितों के अनुसार हमलावर फार्म में पल रहे करीब 50 सुकर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अनुसूचित जा...