आगरा, अप्रैल 14 -- रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करते हुए चलाया जाएगा। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 09451 गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17, 24 अप्रैल, एक, आठ मई 2026 को गांधीधाम से 18.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मथुरा जं. से 16.20 बजे, हाथरस सिटी से 16.57 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे प्रस्थान कर भागलपुर 20.15 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मैलानी होकर गांधीधाम -भागलपुर के मध्य ग्रीष्मकालीन ट्रेन 17 अप्रैल से वापसी यात्रा ...