खगडि़या, सितम्बर 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15667 गांधीधाम-कामख्या एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से पहंुची। इधर 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब सवा तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट चली। वहीं 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। इधर 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। जबकि 12488 डाउन आनंदविहार-जोगबनी सिमांचल एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...