मोतिहारी, मार्च 27 -- कोटवा। प्रखंड के जसौली पट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह वही चंपारण की धरती है जो देश की आजादी की नींव 1917 में रखी थी। दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद महात्मा गांधी सबसे पहले बिहार की चंपारण की यात्रा की थी। यही से उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। तीन कठिया प्रथा से यहां के किसान पीड़ित और प्रताड़ित थे। इसको तथा अंग्रेजी के जुल्म को समाप्त करने के लिए महात्मा गांधी चंपारण की धरती को चुना था। स्थानीय विधायक सचिंद्र सिंह ने भी महोत्सव को संबोधित किया। मौके पर विधायक राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, जिला परिषद सदस्य मनोज मुखिया, गांधी संग्रहालय के सचिव विन...