बोकारो, दिसम्बर 22 -- मनरेगा से महात्मा गांधी का ना हटाए जाने के विरोध में बोकारो समाहरणालय के समक्ष सोमवार को जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी को देश के लिए घातक बताया। इस बाबत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन ने कहा कि गांधीजी की यह सोच यह थी कि ग्रामीण भारत में रोजगार की व्यवस्था हो, मनरेगा इसी सोच का परिणाम है। केंद्र की मोदी सरकार ने महात्मा गांधी का नाम हटाकर देश की भावना से खेलने का काम किया है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा महात्मा गांधी के आदर्शों, मूल्यों और दूरदर्शिता का परिणाम मनरेगा था। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों मे...