गांधीग्राम उपस्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
गोड्डा, मई 22 -- पथरगामा प्रतिनिधि। गुरुवार को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने गांधीग्राम उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सीएचओ खुशबू कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने गांधीग्राम उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का भी जायजा लिया। निरीक्षण में भवन निर्माण कार्य में कई कमियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने संवेदक को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित वर्तमान उप स्वास्थ्य केंद्र में थोड़ी सी बारिश होने पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.