गांदला में जलभराव से ग्रामीण परेशान, ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर। ग्राम गांदला में मुख्य रास्ते पर पिछले सात वर्षों से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी और शिव मंदिर स्थित हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा लगभग छह माह पूर्व बड़ी नाली पर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करा दी, जिससे जल निकासी पूरी तरह बंद हो गई। अब घरों का गंदा पानी रास्ते पर भरा रहने से स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों का निकलना दूभर हो गया है। जलभराव के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर दबंग प्रधान ने समाधान से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर जल निकासी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.