गिरडीह, मार्च 15 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी, जलसहिया एवं पंचायत के मुखिया के साथ बैठक की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ मनीष कुमार एवं जिला समन्वयक रितेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगे हर घर नल जल योजना के उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में हर घर नल जल योजना के तहत लगाए गए नल जहां लोगों के घरों तक पानी सुचारू तरीके से पहुंच रहा है वहां लोगों को जलकर के रुप में राशि जमा करने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। एसडीओ ने कहा कि नल जल योजना के तहत लगाए गए नल को मेनटेनेंस एवं मरम्मति के लिए जलकर आवश्यक है। बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि नल जल योजना के तहत जहां पेयजल आपूर्ति हो रही है व...