गिरडीह, अप्रैल 26 -- गांडेय/ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बरमसिया 2 पंचायत के नवादा गांव में श्री-श्री 1008 श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा के साथ शनिवार को हुआ। जलयात्रा में कुल 251 कुमारी कन्याएं और महिलाएं शामिल थी। यह जलयात्रा नवादा गांव से शुरू होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करके भलपहरी नदी पहुंची। नदी में पुरोहितों के द्धारा विधि-विधान से कलश की पूजा अर्चना करके कलश में जल भरवाया गया। पुनः यह कलश यात्रा यज्ञ परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। बता दें कि कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके माथे पर कलश लिए नंगे पांव कतारबद्ध तरीके से धार्मिक जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बता दें कि नवादा गांव निवासी वासुदेव प्रसाद वर्मा का पुत्र रणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.