गिरडीह, मार्च 27 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड की गांडेय, दासडीह, अहिल्यापुर, बुधुडीह, बडकीटांड, झरघंट्टा, रसनजोरी सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार के अहले सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। क्षेत्र के स्थानीय पुरोहितों के द्धारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। पूजा के क्रम में पुरोहितों के द्धारा हनुमान जी की स्तुति और आरती की गई। मंदिर में हनुमान ध्वजा को भी स्थापित किया गया। रामनवमी को लेकर क्षेत्र में कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी हनुमान पताका का ध्वजारोहण किया। कई श्रद्धालुओं के घरों में सत्यनारायण व्रत कथा का भी आयोजन किया गया। जोगनियाटांड़ गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में विशेष पूजा का आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.