गिरडीह, फरवरी 10 -- गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित सीएचसी परिसर में मंगलवार को गांडेय प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन और सीएचसी चिकित्सा प्रभारी अबु कासिफ हसन ने संयुक्त रुप से एल्बेंडाजोल एवं डीईसी दवा का सेवन करके किया । कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने बताया कि एमडीए अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक पूरे प्रखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन मंगलवार को बूथ डे के दौरान पूरे प्रखंड में कुल 28,136 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई । इस अवसर पर सीओ ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। एमडीए कार्यक्रम के माध्यम से दवा का नियमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.