गिरडीह, मई 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय थाना परिसर के समीप रविवार को गांडेय थाना प्रभारी अमित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम मे पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले दो पहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर डिक्की की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों को वाहन के कागजात के साथ और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया। वाहन जांच के क्रम में दर्जनों वाहनों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...