गिरडीह, जून 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर को ग्रीन लुक में लाने के उदेश्य से प्रखंड परिसर में मिनी पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। पार्क का निर्माण होने से प्रखंड परिसर सिर्फ कागजी कार्यवाहियों का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सुंदरीकरण की एक जीवंत मिसाल बनेगा। निर्माणाधीन पार्क की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राकृतिक तालमेल है। पार्क में गुलाब, गेंदा, चमेली सहित कई विदेशी और औषधीय प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। पार्क में बैठने के लिए चबूतरा का निर्माण करवाया जा रहा है। चबुतरा में सीटिग बेंच का भी निर्माण करवाया जा रहा है। पार्क के चारों और पेभर ब्लाक से रास्ता का निर्माण करवाया जा रहा है। हरियाली से भरपूर यह पार्क काम के सिलसिले में दूर-दराज के गांवों से आने वाले फरियादियों की थकान और मानसिक तनाव को भी...