गांडेय प्रखंड कार्यालय में जनगणना किट का वितरण
गिरडीह, मई 19 -- गांडेय,प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में मंगलवार को आगामी जनगणना-2027 कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच आवश्यक किट (सामग्री) का वितरण किया गया। इस किट में राइटिंग बोर्ड, मार्कर, पेंसिल, कलम और आईडी कार्ड सहित एक कैरी बैग शामिल है। पर्यवेक्षकों की किट में राइटिंग बोर्ड शामिल नहीं है। जनगणना अपर चार्ज प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रखंड में कुल 383 कर्मियों (319 प्रगणक और 64 पर्यवेक्षक) के बीच इस किट का वितरण होना है, जिसमें से पहले दिन मंगलवार को 229 कर्मियों को सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। शेष कर्मियों को भी जल्द ही किट दे दी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.