गिरडीह, मार्च 25 -- रामनवमी त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार की देर शाम को गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव के नेतृत्व में गांडेय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया । यह फ्लैग मार्च गांडेय थाना से शुरू होकर मोहदा मोड़ , गांडेय बाजार , भयहरण मंडा होते हुए गांडेय प्रखंड परिसर तक पहुंची । फ्लैग मार्च में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी किया । इस मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने कहा कि आगामी रामनवमी त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है । पुलिस सभी जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है । पुलिस अखाड़ा निकालने वाले रुट का भौतिक सत्यापन कर रही है । पुलिस सोशल मीडिया में भी नजर रख रही है । एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार ही अफवाहों पर ध्यान न दें उन्होंने ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.