गांडेय के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत
गिरडीह, सितम्बर 4 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गजकुंडा पंचायत के पहरीडीह गांव के 38 वर्षीय अब्बास अंसारी नामक प्रवासी मजदूर की मौत दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी है। शव का पोस्टमार्टम और कागजी प्रकिया पूर्ण होने के बाद गुरुवार की सुबह मृतक का शव उसके पैतृक घर गजकुंडा एम्बुलेंस से लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शव पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने शव को गुरुवार को ही सुपुर्द ए खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार अब्बास अंसारी पिछले 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वर्तमान समय में वह दिल्ली के बसंतकुंज रंगपुरी पहाड़ी में रह रहा था। 2 सितबंर की अहले सुबह अचानक अब्बास अंसारी की तबीयत खराब हो गई। अब्बास अंसारी के सहयोगी और मित्र आनन - फानन में उसे इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.