गांडेय के कछैल में महिलाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प
गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड अंतर्गत ग्राम कछैल गांव में सोमवार को जेएसपीएल की ओर से नशामुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को हड़िया और शराब के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान जेएसपीएल की दीदियों एवं गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने नारे लगाकर ग्रामीणों को संदेश दिया कि नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें, शराब से दूरी, खुशहाली है जरूरी जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में बताया गया कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, बच्चों के भविष्य और समाज की शांति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.