गिरडीह, मार्च 28 -- गांडेय (गांडेय), प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र की फुलजोरी पंचायत के गोविंदपुर गांव स्थित एक कुआं में डूबकर गुरुवार देर शाम 35 वर्षीय राजेंद्र मुर्मू और उनकी पत्नी 28 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह में सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। पति-पत्नी का शव शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शवों के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ घर में जुट गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सुलेमान, मो. ताहिर, मो. नाजिर सहित अन्य समाजसेवी मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें कि राजेंद्र मुर्मू ने अपने पुराने घर से कुछ ही दूरी में नया घर बनाया था। नए घर में ही पति-पत्नी रहते थे, जबकि राज...