गिरडीह, जून 20 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित अतिथि भवन में संचालित दस्तकार यूनिट का शुभारंभ बीते 15 जून को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा किया गया था। यूनिट का शुभारंभ होने के बाद यूनिट के सफल संचालन को लेकर कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जीविका दीदी की आर्थिक आजादी ने बदला समाज का नजरियायोजना और दिशा निर्देश बता दें कि विधायक ने गांडेय दस्तकार यूनिट को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के संबंध में यूनिट से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। विधायक ने परियोजना की विस्तृत रूपरेखा को समझते हुए आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की थी, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि गाण्डेय दस्तकार किन-किन क्षेत्रों में कार्य करेगा।महिलाओं और युवतियों के लिए रोजगार शुक्रवार को गांडेय दस्तकार यूनिट में जूट फाइबर से निर्मित उत्पाद...