अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को रेंजर्स ने गांठ बांधने का हुनर सीखा। तीन टोलियों में रेंजर्स ने रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठ बांधने का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, प्रार्थना व झंडा गीत के साथ हुआ। रेंजर्स में आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से तीन टोलियां बनाई गईं। इनमें जी-1 अहिल्याबाई, जी-2 सावित्री बाई फूले और जी-3 रानी लक्ष्मी बाई टोली थी। प्रशिक्षक सागर ने विभिन्न प्रकार की गांठों जैसे डॉक्टरी गांठ, जुलाहा गांठ, खूंटा फांस गांठ, वर्गाकार गांठ, लघुकर गांठ, कुर्सी गांठ व एक चक्कर गांठ की जानकारी दी। उन्होंने इन गांठों का उपयोग बताने के साथ व्यावहारिक रूप से उन्हें बनाना भी सिखाया। अ...