गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 24 -- बांदा। ऑपरेशन ईगल के तहत थाना तिंदवारी पुलिस ने सूखे गांजे के साथ दो अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनि. गजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 जुलाई की देर शाम थाना तिंदवारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम तेरही माफी रोड थाना तिंदवारी से दो आरोपियों को सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 05 किलो 65 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों हरेन्द्र पुत्र स्व. कन्हिया लाल निवासी आरा थाना शाहपुर भोजपुर राज्य बिहार, सरिवन उर्फ श्रवण पुत्र स्व. रामबालक निवासी महतवनिया थाना उदवन्त नगर जनपद भोजपुर ने बताया बरामद गांजा तेरहीमाफी निवासी आशीष से खरीदा है। अधिक दाम में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद गांजे को कब्जे में लेकर एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.