गांजे के साथ दो कार सवार गिरफ्तार
फतेहपुर, मार्च 30 -- चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सूचना पर उन्नाव बॉर्डर के पास गुनीर तिराहे पर चेकिंग के दौरान कार को रोका, जिसमें तलाशी लेने पर दो किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी अखिल सिंह निवासी मीतई थाना चंदपा हाथरस व अजीत सिंह निवासी अरतौनी थाना महावन मथुरा ने पूछताछ में बताया कि वे उन्नाव से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर हाथरस व मथुरा में महंगे दामों पर बेचते थे। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.