नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर बेचने वाले तस्कर को सदरपुर इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अजय निवासी मथुरापुर घोड़ी गांव के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीते एक साल से तस्करी कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...