गांजे की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 31 -- फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी हरीकुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बदरपुर बॉर्डर के पास भारी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई की तैयारी कर रहा है। कार्रवाई के दौरान उसे काबू कर गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बिहार से खरीदकर बस के जरिए दिल्ली लेकर आया था। पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान उसके सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.