नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा। फेज-1 थाने की पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित पार्क से दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी आकाश के रूप में हुई। उसके पास से एक किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आकाश के खिलाफ फेज-1 थाने में एनडीपीएस ऐक्ट की धारा में केस दर्ज है। आरोपी बीते दो सालों से गांजे की तस्करी कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...