गाज़ियाबाद, जून 1 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को दिल्ली से गांजा व स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1.860 किलो गांजा और 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका तो स्मैक मिली। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम अरशद और आसिफ निवासी लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी बताए। दिल्ली निवासी फरीद से गांजा और स्मैक खरीदकर लोनी में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...