श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती। गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शुक्रवार तिलकपुर मोड़ स्थित गिलौला बाइपास पुलिया से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 400 ग्राम गांजा, एक बाइक व गांजा बिक्री से मिला 5080 रुपया बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बहराइच जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित सिटकहना जोतकेशव निवासी सतीश मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.