मोतिहारी, मार्च 22 -- पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के चांदसरैया में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के ठिकाने से गांजा बरामद किया। चांदसरैया निवासी परशुराम सहनी के फूस की झोपड़ी में छापेमारी की गई, जहां से 60 ग्राम 520 मिली ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और गांजा बिक्री से प्राप्त 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...