गांजा लदे वाहन को एस्कॉर्ट कर रही डायल 112 पुलिस के चालक सहित चार गिरफ्तार
मधुबनी, जून 13 -- मधुबनी। गांजा से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर जा रही डायल 112 पुलिस की गाड़ी को पटना एसटीएफ ने शनिवार को रंगे हाथ दबोच लिया। डायल 112 पुलिस वैन पर चालक सहित चार पुलिस कर्मी सवार थे। तस्करों से मिलीभगत के आरोप में बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं डायल 112 गाड़ी पर तैनात दारोगा हीरा पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गंगौर बॉर्डर पर 1.47 क्वींटल गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तारतस्करों की गिरफ्तारी जयनगर डीएसपी की मौजूदगी में एसटीएफ ने पिकअप पर लदा 4 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया। जानकारी के अनुसार एसटीएफ को नेपाल से पिकअप पर गांजा की खेप भारतीय सीमा में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम वहां पहुंची थी। बासोपट्टी क्षेत्र में गांजा भरा पिकअप जैसे ही पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी तस्करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.