प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज। नशे से मुक्ति के दिलाने के लिए आठ फरवरी, 2024 को एसआरएन अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार केंद्र शुरू किया गया था। इस केंद्र के माध्यम से दो साल में 150 लोगों को पूरी तरह से नशे से मुक्त किया जा चुका है, इसमें 56 मरीज स्मैक के शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन गंभीर चिंता का विषय: डॉ. सुरेंद्रमरीज़ों की स्थिति केंद्र की संचालित ओपीडी में हर माह लगभग 150 से 200 मरीज आते हैं जो शराब, गांजा, स्मैक, नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों का सेवन के लती होते हैं। मरीजों का इलाज व काउंसिलिंग के माध्यम से उपचार के साथ नशे की लत का छुड़ाने के उपाय किए जाते हैं। नशा मुक्ति केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन तिवारी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा स्मैक के नशे वाले शामिल रहते हैं। वर्तमा...