प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम त्रिपाठी ने अष्टभुजा नगर स्थित गैस गोदाम के पास गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र के ही चकवनतोड़ गांव का रहने वाला तौफीक अहमद उर्फ बरसाती बताया गया। उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद कर पुलिस ने केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। उधर, जेठवारा थाने के उप निरीक्षक वारिज ने बुधवार शाम जेठवारा तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके के गौतम का पुरवा गांव का निवासी रामवीर सिंह उर्फ अजय सिंह है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.