पाकुड़, जून 11 -- पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए गांजा बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुदीप कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ​पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में आम बगीचा के पास अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। ​ यह भी पढ़ें- सुपौल : 11.5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, दो तस्कर फरारगिरफ्तारी की प्रक्रिया जब पुलिस टीम दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति काले रंग की प्लास्टिक की थैली से पुड़िया निकालकर बेच रहा था। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद खरीददार और अन्य लोग भागने लगे, लेकि...