गांजा बेचता युवक दबोचा, 380 ग्राम माल बरामद
मेरठ, जून 10 -- मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 380 ग्राम गांजा, 12 पुड़िया और 250 रुपये बरामद किए है। आरोपी की पहचान शाहबुद्दीन उर्फ चुनमुन पुत्र अलाउद्दीन निवासी शाहजहां कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- 3.492 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.