रांची, मार्च 27 -- रांची। हटिया रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामदगी केस में जेल में बंद मो. फिरोज की जमानत याचिका एनडीपीएस की विशेष अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी 9 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है। आठ दिसंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 13 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि कुल बरामदगी 23 किलो बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...