गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 11 सितंबर को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरविंद निवासी तिलकागढ़ी, मथुरा, हाल हरकेश नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुग्राम नहर पटरी, सेक्टर-3 स्थित मीट मार्केट के पास से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 1.210 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब दो किलो गांजा बिहार से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह बेच चुका था और बाकी बेचने की फिराक में था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.