बागपत, जुलाई 3 -- बागपत। बागपत कोतवाली पुलिस ने टटीरी कस्बे से फरीदाबाद निवासी दो सगी बहनों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बहने पिछले काफी समय से गांजा तस्करी कर रही थी। कोतवाली प्रभारी बागपत बृजेश कुमार ने बताया कि टटीरी पुलिस चौकी इंचार्ज सीमा देवी बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी उन्हें दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 69 ग्राम गांजा बरामद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई गांजा तस्कर शीला उर्फ सुनीता और रीना उर्फ बबीता सगी बहन है और ...