आजमगढ़, सितम्बर 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना में पकड़े गए गांजा तस्कर पर एक साल तक निरोधादेश कार्रवाई जारी रहेगी। शासन की कार्रवाई पर हाईकोर्ट लखनऊ पीठ में गठित उत्तर प्रदेश सलाहकार बोर्ड (निरोध) ने भी मंजूरी दी है। आरोपी के प्रत्यावेदन को हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ पीठ में गठित उत्तर प्रदेश सलाहकार बोर्ड (निरोध) के समक्ष प्रस्तुत किया था। गंभीरपुर थाना और एसटीएफ लखनऊ की पुलिस ने 12 मार्च को ट्रक में छिपा कर छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाया जा रहा 353.990 किलो गांजा पकड़ा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 77 लाख रुपये थी। मौके से राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी ग्राम सुरायदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया। वर्तमान में उक्त आरोपी जिला कारागार में बंद है। पुलिस की कार्रवाई में ट्र...